रामनगर: सफेद मोर के बाद नजर आई सफेद हिमालयन बुलबुल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामनगर/हल्द्वानी, अमृत विचार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में सफेद मोर के बाद सफेद हिमालयन बुलबुल देखी गई है। वन अधिकारियों का दावा है कि पहली बार देखी गई है। सीटीआर अधिकारियों के अनुसार नेचर गाइड सचिन सिंह चौहान ने सीटीआर में भ्रमण के  दौरान पार्क की ढैला रेंज के जंगलों में सफेद हिमालयन बुलबुल …

रामनगर/हल्द्वानी, अमृत विचार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में सफेद मोर के बाद सफेद हिमालयन बुलबुल देखी गई है। वन अधिकारियों का दावा है कि पहली बार देखी गई है।

सीटीआर अधिकारियों के अनुसार नेचर गाइड सचिन सिंह चौहान ने सीटीआर में भ्रमण के  दौरान पार्क की ढैला रेंज के जंगलों में सफेद हिमालयन बुलबुल को देखा। उन्होंने तुरंत इस बुलबुल की फोटो मोबाइल से खींच ली। यह बेहद दुर्लभ है और शायद पहली बार जंगलों में देखी गई है। उन्होंने बताया कि इसका वैज्ञानिक नाम पाइकोनोटस ल्यूकोजेन्स है।

यह आमतौर पर भारत में हिमालयी राज्यों के जंगलों में पाई जाती है। अमूमन सफेद कान, सफेद  चश्मे, केप, अफ्रीकी लाल आंखों वाली बुलबुल पाई जाती हैं। यह कीड़े मकोड़े, जामुन, फल, बीज, कलियों को खाती है। यह सफेद चीकू बुलबुल परिवार की है। इसके संरक्षण के लिए निगरानी शुरू कर दी गई है साथ ही किसी की भी आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है।

कोट

पार्क की ढैला रेंज में सफेद हिमालयन बुलबुल देखी गई है। यह पहली बार भी देखी जा सकती है। जहां सफेद हिमालयन बुलबुल दिखी है वहां किसी की  भी आवाजाही बंद की है। इससे पहले सीटीआर में सफेद मोर भी देखा गया था।

= राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर

संबंधित समाचार