यूपी: योगी सरकार की इस रणनीति से नियंत्रण में कोरोना संक्रमण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब पूरी तरह से नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में प्रदेश दो लाख 28 हजार से अधिक कोरोना की जांचें की गईं, इसके बावजूद प्रदेश में महज 120 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए और 195 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। प्रदेश में अब …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब पूरी तरह से नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में प्रदेश दो लाख 28 हजार से अधिक कोरोना की जांचें की गईं, इसके बावजूद प्रदेश में महज 120 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए और 195 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। प्रदेश में अब केवल 2181 एक्टिव केस ही रह गए हैं। बेहतर होती स्थितियों के बीच ट्रिपल टी की रणनीतियों के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण संभावित तीसरी लहर से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 91 लाख से अधिक कोरोना की जांचें की गई हैं। रोजाना लगभग ढाई लाख कोरोना की जांचें की जा रही हैं, साथ ही युद्धस्तईर पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके सकारात्म क परिणाम सभी को देखने मिल रहे हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 98.5 फीसद पहुंच गया है। ट्रेसिंग प्रक्रिया के तहत प्रदेश में एक पॉजिटिव केस मिलने पर उसके सापेक्ष में 34 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
528 प्लांट जुलाई अंत तक होंगे शुरू
लखनऊ। राजधानी के सिविल अस्पताल समेत कई जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लग गए हैं। मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी लगाए जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक, प्रदेश के अस्पतालों में 528 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसमें से 133 प्लांट शुरू भी हो चुके हैं। बाकी ऑक्सीजन प्लांट को 31 जुलाई तक शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ सुभाष चंद्र सुंदरियाल ने कहा कि वार्डों में प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो गई है।
