बरेली: परीक्षाएं नजदीक पर केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नजदीक आ गई हैं। अब सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। इसके बावजूद अब तक कई महाविद्यालयों ने परीक्षा केंद्राध्यक्ष नहीं बनाए हैं। जबकि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 5 जुलाई तक सभी महाविद्यालयों से परीक्षा केंद्राध्यक्षों की सूची मांगी थी। परीक्षा …

बरेली, अमृत विचार। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नजदीक आ गई हैं। अब सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। इसके बावजूद अब तक कई महाविद्यालयों ने परीक्षा केंद्राध्यक्ष नहीं बनाए हैं। जबकि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 5 जुलाई तक सभी महाविद्यालयों से परीक्षा केंद्राध्यक्षों की सूची मांगी थी। परीक्षा नियंत्रक ने अब सभी महाविद्यालयों को तीन दिन में सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अब तक परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण नहीं किया गया है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 जुलाई से प्रारंभ हो रही हैं। कोरोना महामारी के चलते शासन ने इस बार स्वकेंद्र बनाने की छूट दी है। परीक्षा का शिड्यूल तो काफी दिनों पहले जारी हो चुका है लेकिन अब तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं किया गया है। कई महाविद्यालय ऐसे हैं, जिनमें छात्रों की संख्या कम है और कई ऐसे हैं, जहां परीक्षा में नकल रोकने के इंतजाम नहीं हैं। इन महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र दूसरे महाविद्यालय में बनाए जाएंगे।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों की देखरेख लिए महाविद्यालयों द्वारा वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष, अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को आदेश दिए थे लेकिन 5 जुलाई तक कई महाविद्यालयों ने सूची नहीं उपलब्ध कराई है। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को तीन दिन में सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की बात कह रहा है।

संबंधित समाचार