जौनपुर: नारी शिक्षा व सुरक्षा पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला का बड़ा बयान, कहा…
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर सीट से नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व बहुबली सांसद धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का कार्य भ्रष्टाचार मुक्त होगा और इसकी तस्वीर जनता को अलग दिखेगी। श्रीमती सिंह ने बुधवार को दमोदरा गांव में आयोजित एक सम्मान समारोह में कहा कि प्राथमिकता …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर सीट से नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व बहुबली सांसद धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का कार्य भ्रष्टाचार मुक्त होगा और इसकी तस्वीर जनता को अलग दिखेगी। श्रीमती सिंह ने बुधवार को दमोदरा गांव में आयोजित एक सम्मान समारोह में कहा कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की ग्रामीण बस्तियों की सड़को का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जायेगा, साथ ही प्राथमिक विद्यालयो की बुनियादी सुविधाओं को पूरा कराया जायेगा। नारी शिक्षा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पति धनंजय सिंह हो चुके हैं भगोड़ा घोषित
चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्त व पूर्व सांसद धनंजय सिंह के विरुद्ध सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने कुर्की की कार्रवाई से पहले की नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। उन्होंने यह आदेश इस मामले के विवेचक व थाना विभूतिखंड के इंसपेक्टर चंद्रशेखर सिंह की अर्जी पर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।
