सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूर्य को पूरे ब्रह्मांड में सर्वाधिक शक्तिशाली माना गया है। सूर्य से ही धरती पर जीवन है और सूर्य ही समूचे विश्व में जीवन का आधार है। सूर्य की ज्योतिषीय गणनाओं में सबसे अहम भूमिका होती है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इस घटना को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूर्य को पूरे ब्रह्मांड में सर्वाधिक शक्तिशाली माना गया है। सूर्य से ही धरती पर जीवन है और सूर्य ही समूचे विश्व में जीवन का आधार है। सूर्य की ज्योतिषीय गणनाओं में सबसे अहम भूमिका होती है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इस घटना को संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य 16 जुलाई को चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। इसे ही कर्क संक्राति कहा जाता है।

आचार्य पूरन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कर्क संक्रांति यानी सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश इस वर्ष 16 जुलाई को होने जा रहा है। कर्क राशि सूर्य के मित्र चंद्रमा की राशि है। इस राशि में सूर्य 16 अगस्त की रात तक रहेंगे। यानी पूरे एक महीने तक सूर्य कर्क राशि में संचार करेंगे। यहां सूर्य का संयोग शुक्र, मंगल और बुध से होगा। इन स्थितियों में तीन राशियों पर कर्क संक्रांति और कर्क राशि में सूर्य के गोचर का शुभ प्रभाव रहेगा।

= वृष राशि पर कर्क संक्रांति का असर
शुक्र की इस राशि में सूर्य चतुर्थ भाव में स्वामी होते हैं। कर्क राशि में गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि में तीसरे घर में होंगे। इससे आप ऊर्जा से परिपूर्ण और संतुलित रहेंगे। आपको इस वक्त हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों के साथ भी इस वक्त आपकी टयूनिंग अच्छी रहेगी। आप कार्यक्षेत्र में हर काम को पूरी लगन के साथ पूरा करेंगे और आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

= मिथुन राशि पर कर्क संक्रांति का असर
मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर रुपये-पैसों के मामले में फायदेमंद बताया जा रहा है। आपको इस दौरान वित्तीय निवेश में खास लाभ होने की उम्मीद है। इस दौरान आपको भाई-बहनों से भी काफी आर्थिक प्राप्त हो सकती है। हालांकि इस दौरान आप शारीरिक रूप से कुछ थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

= कन्या राशि पर कर्क संक्रांति का असर
सूर्य का गोचर आपकी राशि के एकादश भाव में हो रहा है। माना जा रहा है कि यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। गोचर के प्रभाव से आपके पास धन की कोई कमी नहीं होगी। इस वक्त आप अपने परिवार और धन पर काफी खर्च करेंगे और आपके पास खर्च करने के लिए पैसा भी खूब आएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज