बिजनौर : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बिजनौर के लिये रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बिजनौर के लिये रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 5:00 बजे नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी दिनेश व उसका साथी आलोक बाइक से कोटकादर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। जब वह नगीना-रायपुर मार्ग पर बूंदकी तिराहे के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर देहरी निवासी तेजपाल राठी की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आये लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डायल 112 से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख तीनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। जहां आलोक निवासी नवादा व तेजपाल राठी निवासी मलकपुर देहरी की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
