बरेली: साथियों संग युवती से किया सामूहित दुश्कर्म, सात पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवती की पहचान ननिहाल में एक युवक से हो गई थी। इसके बाद युवक ने दो साल पहले युवती के साथ बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी ले लिए। अब आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। कुछ समय बाद युवक ने युवती …

बरेली, अमृत विचार। एक युवती की पहचान ननिहाल में एक युवक से हो गई थी। इसके बाद युवक ने दो साल पहले युवती के साथ बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी ले लिए। अब आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। कुछ समय बाद युवक ने युवती को बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बारादरी पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बारादरी क्षेत्र निवासी एक युवती की ननिहाल में एक युवक से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि करीब दो साल पहले युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और अश्लील फोटो और वीडियो ले लिए। इसके बाद आरोपी युवती को ब्लैक मेल करने लगा।

मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने युवक के घरवालों से बात कर दोनों का रिश्ता तय कर दिया। कुछ समय बाद आरोपी पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये और मोटर साइकिल की मांग करने लगे। विरोध करने पर युवक के पिता और जीजा ने रिश्ता तोड़ दिया। जिससे युवती व उसके परिजन मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे।

इसी दौरान युवक ने फोन पर कुछ जरूरी बात करने के बहाने से युवती को मिलने के लिए बुलाया। तय जगह पर युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर युवती को जान से मारने और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बारादरी पुलिस ने आरोपी आसिफ, विकास जयसवाल, सचिन कन्नौजिया उर्फ सनी, जमिल अंसारी, साबिर अंसारी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार