दुनिया में कोरोना से 18.67 करोड़ से अधिक संक्रमित, मरने वालों की संख्या 40.2 लाख पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन, रियो डि जेनेरो, नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.67 करोड़ से अधिक हो गई हैं तथा अब तक इससे 40.29 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच पूरे विश्व में अब तक 343.58 करोड़ से अधिक लाेगों को कोरोना का टीका लगाया जा …

वाशिंगटन, रियो डि जेनेरो, नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.67 करोड़ से अधिक हो गई हैं तथा अब तक इससे 40.29 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच पूरे विश्व में अब तक 343.58 करोड़ से अधिक लाेगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 67 लाख 53 हजार 958 हो गयी है जबकि 40 लाख 29 हजार 721 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है।

यहां संक्रमितों की संख्या 3.38 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.07 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,049 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ आठ लाख 74 हजार 376 हो गया है। इस दौरान 39 हजार 649 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 14 हजार 713 हो गई है।

सक्रिय मामले 3219 घटकर चार लाख 50 हजार 899 हो गये हैं। इसी अवधि में 724 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख आठ हजार 764 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.46 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.22 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.90 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.33 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57.13 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 54.65 लाख से अधिक हो गयी है और 50,096 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव