लखीमपुर-खीरी: छत से निकली एचटी लाइन से छूकर अधेड़ की मौत
गोलागोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर कॉलोनी में एक छत से निकली 11 हजार बोल्ट की लाइन से छूकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक लखनऊ के हुसैनगंज मोहल्ला का निवासी बताया गया है। वह अपनी रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। लखनऊ के मोहल्ला हुसैनगंज निवासी रईस …
गोलागोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर कॉलोनी में एक छत से निकली 11 हजार बोल्ट की लाइन से छूकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक लखनऊ के हुसैनगंज मोहल्ला का निवासी बताया गया है। वह अपनी रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
लखनऊ के मोहल्ला हुसैनगंज निवासी रईस अहमद (55) गोला की अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी मौलाना शमीम खान के भाई अलीम खान की शादी में शिरकत करने 10 जुलाई को आया था। हंसी-खुशी माहौल में वह कई लोगों के साथ सोमवार की सुबह रईस अहमद के मकान की छत पर बैठा था। मौलाना शमीम खान की छत से 11 हजार बोल्ट की लाइन गुजरी है।

मेहमानी में आए रईस अहमद ने ध्यान नहीं दिया और उठकर खड़ा हुआ तो उसका सिर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रईस की मौत होने से हंसी का खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल बिजली महकमे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
पुलिस ने मौका मुआयना किया और लखनऊ से परिजनों के आने के बाद ही कार्रवाई की बात कही। विगत दिनों कोनैठिया गांव में भी एक बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मर गया था। इस प्रकार की कई घटनाएं बिजली महकमे की लापरवाही को उजागर करने के लिए काफी है।
