औरेया: भाजपा पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का किया सम्मान
औरेया। जिला भाजपा कार्यालय तुर्कीपुर में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुखों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि बार्डर अध्यक्षता कर रहे, जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत …
औरेया। जिला भाजपा कार्यालय तुर्कीपुर में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुखों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि बार्डर अध्यक्षता कर रहे, जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष अनंगपाल सिंह तोमर, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे सहित जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह व अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश उर्फ अवनीश पांडेय, औरेया सदर से निर्विरोध ब्लॉकप्रमुख नरेंद्र बाल्मीकि, सहार ब्लाक प्रमुख अकबर पुर सांसद के भतीजे आकाश सिंह उर्फ ऋषि, अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राणा, बिधूना ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह के प्रतिनिधि आदर्श सिंह को माला व पार्टी की पट्टी पहनाते हुए कहा कि जिला पंचायत गांव के विकास का प्रमुख आधार स्तंभ होती है और भाजपा का विजन है गांव का समग्र विकास।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी ब्लॉक प्रमुख केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को किर्यान्वयन के लिए जनता तक ले जाये व लोगो को लाभ दिलवाए । और आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावी में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाने के टिप्स दिये गए। जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पांच ब्लाकों में भाजपा की जीत हुई है। इससे निश्चित रूप से जिले में विकास की गति और तेज होगी। मोदी और योगी का सपना ग्रामीण भारत का विकास तेजी से पूरा हो सकेगा।
उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ सभी ब्लॉक प्रमुखों से कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों, सरकार के सेवाभावी कार्य कर लोगों को लाभ पहुंचाएं। बाद में जिला प्रभारी ने बैठक कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर ,जिला कार्यालय सह प्रभारी राहुल शूक्ला ,जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर ,जिला उपाध्यक्ष विकास गौर ,अनिल शुक्ला ,अवधेष शुक्ला , जिला मंत्री विशाल शुक्ला,,योगेंद्र कैथवार ,विकास शुक्ला आदि समस्त मंडल अध्यक्ष व महामंत्री एवम मौजूद रहे ।
