बांदा: तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो व साइकिल सवार को मारी टक्कर, नौ घायल
बांदा। जिले के बबेरू में तेज रफ्तार ट्रक ने पहले साइकिल सवार युवक को टक्कर मारी फिर टैम्पो को टक्कर मार दी जिसमें लगभग दर्जनों लोग घायल हो गए सभी घायलों को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उपचार के दौरान 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर …
बांदा। जिले के बबेरू में तेज रफ्तार ट्रक ने पहले साइकिल सवार युवक को टक्कर मारी फिर टैम्पो को टक्कर मार दी जिसमें लगभग दर्जनों लोग घायल हो गए सभी घायलों को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उपचार के दौरान 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड मजार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पहले साइकिल सवार को मारी टक्कर उसके बाद एक टैम्पो को टक्कर मार दिया।
जिसमें बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव गांव के रहने वाले लगभग एक दर्जन लोग टेंपो में सवार होकर किसी काम को लेकर बबेरू आ रहे थे।उसी समय मजार के पास बांदा तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो सड़क के किनारे पलट गया। और टेंपो में सवार दर्जन लोग घायल हो गए, सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जिसमे लवलेश पुत्र भगवानदीन 35 वर्ष, सावित्री देवी पत्नी भगवानदीन 65 वर्ष, अमित कुमार पुत्र इंद्रसेन 19 वर्ष, श्याम बाबू पुत्र चुक्के लाल 35 वर्ष, राकेश पुत्र बिंदा प्रसाद 55 वर्ष, लखन लाल पुत्र गोपाली 51 वर्ष, नरेश पुत्र जगदेव 50 वर्ष, चुन्ना पुत्र वासुदेव 60 वर्ष, उग्रसेनपुर भगवानदीन 38 वर्ष, निवासी सभी शिव थाना बिसंडा वछोटेलाल पुत्र महावीर उम्र 40 वर्ष निवासी जुगरेहली थाना बबेरू जहां पर डाक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल 6 लोगों को रिफर कर दिया है। वही बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर रामनरेश पटेल ने बताया की 9 लोग घायल अवस्था पर कुछ लोग लेकर आए थे, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है, वही 6 लोगों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
