दबंगों ने युवक को पीट, सुलह के लिए दी धमकी, पीड़ित ने विधायक पर लगाए ये आरोप
सीतापुर। जिले रेउसा थाना क्षेत्र में दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पहले जमकर पिटाई की। जब उसने मुकदमा दर्ज कराया तो उस पर क्षेत्रीय विधायक ने सुलह का दबाव बनाया। पीड़ित जब सुला के लिए राजी नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा दिए गए। पुलिस अब उसके खिलाफ कार्रवाई कर …
सीतापुर। जिले रेउसा थाना क्षेत्र में दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पहले जमकर पिटाई की। जब उसने मुकदमा दर्ज कराया तो उस पर क्षेत्रीय विधायक ने सुलह का दबाव बनाया। पीड़ित जब सुला के लिए राजी नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा दिए गए। पुलिस अब उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। रेउसा थाना क्षेत्र के पश्चिम पुरवा मजरा सुपौली गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसके साथ विमलेश, आदित्य, सोनू व संजय शुक्ला ने मारपीट व गाली-गलौज किया था। इस मामले में उसने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद यह लोग सुलह करने के लिए धमकी देने लगे। संतोष का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक ने भी उसके ऊपर सुला का दबाव बनाया। आरोप है कि जब वह सुलह के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए गए। संतोष का कहना है कि एक-एक दिन में उसके खिलाफ 2-2 फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए गए हैं। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में उसने मुख्यमंत्री से लेकर एसपी तक को प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन अभी तक उससे कहीं भी इंसाफ नहीं मिला है। उसने प्रार्थना पत्र के जरिए मदद की गुहार लगाई है।
