रामपुर: लालपुर में कोसी नदी पार करता किशोर डूबा, मौत
सैदनगर/रामपुर, अमृत विचार। लालपुर गांव के पास कोसी नदी को पार करते समय एक किशोर पानी में डूब गया। नदी किनारे राहगीरों ने उसे डूबता देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए और कुछ लोगों ने किशोर को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय …
सैदनगर/रामपुर, अमृत विचार। लालपुर गांव के पास कोसी नदी को पार करते समय एक किशोर पानी में डूब गया। नदी किनारे राहगीरों ने उसे डूबता देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए और कुछ लोगों ने किशोर को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव पानी से बाहर निकाला। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
हाथ छूट गया और डूबने लगा
हादसा थाना टांडा क्षेत्र के लालपुर के पास का है। ईश्वरपुर गांव के निवासी किशन लाल का पुत्र रोहित उम्र 12 वर्ष अपने साथियों के साथ कोसी नदी के पास गया था। सभी साथी नदी पार करने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़कर निकल रहे थे। रोहित का हाथ छूट गया और बह डूबने लगा। पानी के बहाव में वह दूर गहराई में चला गया। साथियों के शोर मचाने पर लोग नदी की तरफ दौड़े।

मौके पर पहुंचे थे ग्रामीण
रोहित को डूबता देखकर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। दर्जनों युवाओं ने किशोर की तलाश को कोसी नदी में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाल लिया गया। परिजन किशोर को पास के ही किसी चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

अस्थायी पुल हटाए जाने के बाद बढ़ी परेशानी
परिजन किशोर के शव को घर लेकर आए तो कोहराम मच गया। नदी का अधवना पुल लोगों की लगातार जान ले रहा है। अस्थायी पुल हटाए जाने के बाद लोग नदी में घुसकर दूसरी पार आ रहे हैं। इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं हैं। रास्ता है भी तो वहां होकर आने में शहर की दूरी कई गुना अधिक पड़ती है। लोग मजबूरी में नदी पार करते हैं।
पहले भी कई लोगों की डूबने से हो चुकी मौत
कोसी नदी को पार करने और नहाने के दौरान कई लोगों मौत हो चुकी है। लेकिन उसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। पिछले दिनों भी कोतवाली थाना क्षेत्र के जीजा साले सहित तीन लोग कोसी में नहाने गए थे। जहां दो लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा टांडा थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले एक महिला भी नदी पार करते समय डूब गई थी। लेकिन उसको आनन फानन में निकाल लिया गया था। जिससे उसकी जान बच गई थी। लेकिन उसके बाद भी पुलिस का वहां पर पहरा नहीं रहता है। जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।
