नई ऊंचाई छूने के बाद गिरा शेयर बाजार, जानिए कितने अंकों बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर आईटी और टेक समूह की कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट लेकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.79 अंक गिरकर 53140.06 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी मामूली 0. …

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर आईटी और टेक समूह की कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट लेकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.79 अंक गिरकर 53140.06 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी मामूली 0. 80 अंक टूटकर 15923.40 अंक पर रहा।

बीएसई के अधिकांश समूह बढ़त में रहे जिसमें टेलीकॉम 2.47 प्रतिशत, रियलिटी 1.27 प्रतिशत, धातु 1.20 प्रतिशत, हेल्थ केयर 1.12 प्रतिशत और एनर्जी 1.0 फीसदी शामिल है। गिरावट में रहने वालों में आईटी 0.99 प्रतिशत, टेक 0.73 प्रतिशत, बैंकिंग 0.47 प्रतिशत और वित्त 0.14 प्रतिशत शामिल है।

बीएसई में शामिल कांपनियो में से 3349 में कारोबार हुआ जिसमें से 1781 बढ़त में और 1416 गिरावट में रहे जबकि 152 में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख सूचकांकों में घटबढ देखी गई। इसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.37 फीसदी, जर्मनी का डेक्स 0.29 फ़ीसदी और हांगकांग का हैंगसेंग 0.03 फीसदी की बढ़त में रहा। जापान का निक्की 0.93 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.71 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

संबंधित समाचार