टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप की घोषणा, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जाएगा टी20 विश्वकप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टूर्नामेंट कोविड 19 महामारी के कारण भारत से शिफ्ट कर अब संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में कराया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और फ़ाइनल 14 नवम्बर को खेला जाएगा। विश्व कप के मैच चार स्थलों दुबई, अबु धाबी , शारजाह और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले जाएंगे। कार्यक्रम …

नई दिल्ली। टूर्नामेंट कोविड 19 महामारी के कारण भारत से शिफ्ट कर अब संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में कराया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और फ़ाइनल 14 नवम्बर को खेला जाएगा। विश्व कप के मैच चार स्थलों दुबई, अबु धाबी , शारजाह और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले जाएंगे। कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जायेगी।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा,”ग्रुपों की घोषणा के साथ टी 20 विश्व कप की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। दोनों ग्रुप में ऐसी टीमें शामिल हैं जिससे प्रतिस्पर्थात्मक मुकाबले देखने को मिलेंगे। मुझे विश्वास है कि हमें रोमांचक और नजदीकी मुकाबले देखने को मिलेंगे। ” शाह ने कहा,”बीसीसीआई ने हमेशा क्रिकेट को प्रोत्साहन देने का काम किया है। इसलिए मैं ओमान को लेकर बहुत खुश हूं।

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में मेरा काम क्रिकेट को एशिया में दूर तक ले जाना है और विश्व कप के मैचों का आयोजन कर ओमान वैश्विक परिदृश्य पर आ जाएगा। ओमान क्वालीफायर्स में भी खेल रहा है और यदि वह सुपर 12 में जगह बनाने में कामयाब रहता है तो इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। ” ग्रुप एक :इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, विजेता ग्रुप ए, उपविजेता ग्रुप बी ग्रुप दो:भारत , पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान , उपविजेता ग्रुप ए , विजेता ग्रुप बी क्वालीफायर्स टीमें:

ग्रुप ए :श्रीलंका, आयरलैंड, हॉलैंड , नामीबिया ग्रुप बी:बंगलादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी , ओमान राज

संबंधित समाचार