अखिलेश ने पूर्व मंत्री किदवई को उनके आवास पर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई, कहा…
बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई के जन्मदिन पर उनके आवास पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई सपा …
बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई के जन्मदिन पर उनके आवास पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई सपा के वरिष्ठ नेता व सहयोगी है, उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के निम्न वर्ग के उत्थान में लगा दिया। अपने लंबे समय के राजनीतिक पारी में उन्होंने स्वच्छ राजनीति करने को प्राथमिकता दी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आनेवाले समय में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लग जाने का आवाहन किया। पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भी पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि फरीद किदवाई ने अपनी सत्यनिष्ठा के चलते अहम मुकाम हासिल किया। उनके संरक्षण में पार्टी को भरपूर फायदा मिला।
पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई को बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू, जैदपुर विधायक, फैजान किदवई, मौलाना सलमान अहमद, शाद चौधरी, रामू गुप्ता पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर गुप्ता आदि सैकडो कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
