पीलीभीत: मामूली विवाद में मारपीट, वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी में शनिवार की रात दो पक्षों में मामूली विवाद होने पर जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के वृद्ध के सिर में गंभीर चोटे लग गई। नगर के एक चिकित्सालय में उपचार को ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। …

बीसलपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी में शनिवार की रात दो पक्षों में मामूली विवाद होने पर जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के वृद्ध के सिर में गंभीर चोटे लग गई। नगर के एक चिकित्सालय में उपचार को ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस की महिला सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वार्ड नंबर 25 मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी निवासी शाहिद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाला इकबाल शराब व जुआ खेलने का आदी है। वह आए दिन आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज करता रहता है। शनिवार की रात लगभग 10.30 बजे वह अपने घर के बाहर घूम रहा था।

इसी समय उसका पड़ोसी इकबाल नशे में धुत होकर वहां आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इस बीच शाहिद ने उसे गाली देने से मना किया तभी उसने भांजे मेहरबान को भी मौके पर बुला लिया। लड़ाई-झगड़ा होते देख इकबाल की बहन सगरिया भी मौके पर पहुंच गई। तीन लोगों ने शाहिद पर हमला बोल दिया।

मारपीट के दौरान शाहिद की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पिता जाहिद खां भी मौके पर पहुंच गया और हमलावरों को रोकने का प्रयास करने लगा। हमलावरों से उसके सिर पर लाठी मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह बेहोश हो गया। अपने पिता जाहिद खां की बिगड़ती हालत को देख शाहिद सिटी अस्पताल ले पाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार