बरेली: विश्वविद्यालय से लिंक हुईं 563 कॉलेजों की वेबसाइट
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) की नई वेबसाइट पर संबद्ध 563 महाविद्यालयों की जानकारी अपडेट होना शुरू हो गई। इस पर सभी महाविद्यालयों के नाम, पते व वेबसाइट का लिंक जोड़ दिया गया है। इससे छात्र आसानी से विश्वविद्यालय के साथ किसी भी महाविद्यालय से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जल्द …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) की नई वेबसाइट पर संबद्ध 563 महाविद्यालयों की जानकारी अपडेट होना शुरू हो गई। इस पर सभी महाविद्यालयों के नाम, पते व वेबसाइट का लिंक जोड़ दिया गया है। इससे छात्र आसानी से विश्वविद्यालय के साथ किसी भी महाविद्यालय से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जल्द ही महाविद्यालयों में पाठ्यक्रम वार सीटों की संख्या भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
12 जुलाई को विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट लांच की गई थी। इस दौरान जानकारी दी गई थी कि संबद्ध सभी महाविद्यालयों की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वेबसाइट के अकेडमिक कॉलम में अफिलेटेड कॉलेजेज लिस्ट में सभी 9 जिलों के महाविद्यालयों की सूची दी गई है। जिसमें महाविद्यालय का नाम, पता व वेबसाइट भी शामिल है।
अभी कुछ महाविद्यालयों ने पूरा पता नहीं उपलब्ध कराया है, जबकि कुछ की वेबसाइट भी उपलब्ध नहीं है। जल्द ही इसे भी अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई है। अभी महाविद्यालयों में किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें हैं, इसे अपडेट किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में भी वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।
