संभल : बरसात में मकान गिरने से एक बच्चे की मौत, महिला समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी अमृत विचार। सोमवार को सुबह एक मकान गिरने से पड़ोसी के घर में सो रहे एक बच्चें की मौत हो गई। जिसमें एक महिला समेत दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घायलों …

संभल/ओबरी अमृत विचार। सोमवार को सुबह एक मकान गिरने से पड़ोसी के घर में सो रहे एक बच्चें की मौत हो गई। जिसमें एक महिला समेत दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना। परिजनों ने बच्चें के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। सोमवार दोपहर बाद बच्चें के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया ।

असमोली क्षेत्र में काफी दिनों बाद हुई बरसात में एक परिवार का आशियाना ही ढह गया। भरभराकर मकान गिरने से परिवार के लोग मकान के मलबे में दब गए। चीख पुकार होने पर आस पास के लोगों ने मलबे में दबे बच्चों सहित महिला को निकाला, हालंकि तब तक मलबे में दब कर सो रहे पड़ोसी अनीस के 10 बर्ष के बच्चें की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया । अन्य घायलों का उपचार गांव में झोलाछाप के घर पर चल रहा है ।

दरअसल, मामला संभल इलाके के असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी का है, यहां सोमवार को सुबह  एक पूरा मकान ही गिर गया। जब ये हादसा हुआ तो मकान में मालिक मोईन खान पुत्र हाजी मोमिन कुरेशी की पत्नी नसीम जहां 32 बर्ष, पुत्र हुसैन 5 बर्ष तथा पड़ोसी अनीस कुरेशी के बच्चें सादिक 10बर्ष तथा आरिस 8 भी इसी मकान में सो रहे थे। जबकि मकान मालिक मोईन थाने में हवालात में बंद था।

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागते हुए आ गए । सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मकान मालिक और मृतक के परिजनों से बातचीत की तथा घायलों का हालचाल जाना ।

संबंधित समाचार