Vice President वेंकैया नायडू ने नये मंत्रियों को दिया गुरु मंत्र… बताया इस तरह बने ‘master’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये नये मंत्रियों को कड़ा परिश्रम करने और अपने-अपने क्षेत्रों में ‘मास्टर’ बनने का परामर्श दिया है। एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को यहां कहा कि संसद का मानसून सत्र नये मंत्रियों के लिये बेहतरीन मौका जिसमें वे संसदीय प्रक्रियाओं को सीख सकते …

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये नये मंत्रियों को कड़ा परिश्रम करने और अपने-अपने क्षेत्रों में ‘मास्टर’ बनने का परामर्श दिया है। एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को यहां कहा कि संसद का मानसून सत्र नये मंत्रियों के लिये बेहतरीन मौका जिसमें वे संसदीय प्रक्रियाओं को सीख सकते हैं।

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू। फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि नये मंत्रियों को अपने -अपने मंत्रालय के कामकाज को ध्यान से समझना चाहिए और कड़ा परिश्रम करना चाहिए। इससे सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्र के जानकार बन सकेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों को नये विभाग दिये गये हैं। इनमें से अधिकांश पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। यह उनका पहला संसद सत्र है। पिछले तीन दिन में करीब 40 नये मंत्रियों ने श्री नायडू से शिष्टाचार भेंट की है।

संबंधित समाचार