पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल
लखनऊ। पूर्व मुख्यनमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। अब वह खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे हैं, जिसकी वजह से उनके फेफड़ों और खून में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नही हो पा रही है। फेफड़े, दिल, गुर्दा, लिवर की पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा …
लखनऊ। पूर्व मुख्यनमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। अब वह खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे हैं, जिसकी वजह से उनके फेफड़ों और खून में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नही हो पा रही है। फेफड़े, दिल, गुर्दा, लिवर की पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है। बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एसजीपीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह का हाल-चाल लिया।
उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के उपचार में लगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बुधवार सुबह वार्ड का निरीक्षण कर उनकी सेहत का जायजा। उनकी अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। कोई खास सुधार नहीं हो रहा है।
