बरेली: टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व टीके से स्वास्थ्य विभाग रोकेगा तीसरी लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। प्रधानमंत्री मोदी के चार-टी मंत्र यानी टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व टीके के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने भी उसी दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश जिला …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। प्रधानमंत्री मोदी के चार-टी मंत्र यानी टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व टीके के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने भी उसी दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश जिला सर्विलांस अधिकारी ने सभी अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करने पर जोर देना शुरु कर दिया है। तीसरी लहर में संक्रमितों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए निजी अस्पतालो का भी सहयोग लिया जाएगा।

टेस्टिंग
-3000 से 400 हजार सैंपिलंग रोजाना।
-1,081,722 लोगों की जांच अब तक जिले में हुई।
-591047 जांचे एंटीजन से और 467793 जांचे आरटीपीसीआर से हुईं।

 ट्रेसिंग
-5,64,847 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। वर्तमान जिले की संक्रमितता दर 0.01 फीसदी है।

ट्रीटमेंट
-300 बेड अस्पताल में पीकू वार्ड तैयार किया गया।
-5 अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे।

टीकाकरण
-5 वें स्थान पर प्रदेश में टीकाकरण में बरेली जिला।
-8,25,588 लोगों को लग चुकी टीके की पहली डोज।
-1,64,935 लोगों को लग चुकी दूसरी डोज।

डा. अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए चार-टी की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नामित टीमों को इसके लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। आमजन के सहयोग तीसरी लहर पर काबू पा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: मार्निंग रेड में पकड़ी गई बिजली चोरी, 16 ने डाल रखी थी कटिया

 

संबंधित समाचार