बागपत: पुलिस के भय से युवक ने लगाई फांसी, 11 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत के रंछाड़ गांव में एक युवक की मौत के मामले को लेकर आज मंगलवार को एसपी अभिषेक सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते कर दिया और 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ये सभी पुलिसकर्मी एक युवक के घर पर …

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत के रंछाड़ गांव में एक युवक की मौत के मामले को लेकर आज मंगलवार को एसपी अभिषेक सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते कर दिया और 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ये सभी पुलिसकर्मी एक युवक के घर पर दबिश देने गए थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ये सभी पुलिसकर्मी घर पर दबिश देने पहुंचे थे और और महिलाओं के साथ गाली गलौज बदतमीजी की थी, जिससे डर से युवक ने खेतों में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

एसपी की कार्रवाई के बाद ही मृतक के परिजनों ने शव को मौके से उठने दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं बिनौली थाना इंस्पेक्टर सहित तमाम 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है जिसकी जांच जारी है।

बता दें कि बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव में सोमवार को एक युवक और पुलिसकर्मियों में वैक्सीन सेंटर पर मारपीट हुई थी। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवक अक्षय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और दबिश देने गयी। पुलिस ने युवक के परिजनों के साथ गाली गलौज की। इस दौरान युवक अक्षय मौके से फरार हो गया और गिरफ्तारी के डर से जंगल मे खेत में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

जिसके बाद परिजनों ने मृतक युवक का शव उठने नहीं दिया और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आज सुबह अक्षय के पिता श्रीनिवास की तहरीर पर इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय, एसएसआई उधम सिंह तालान, कांस्टेबल सलीम, अश्वनी, रंगरूट मुरली के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पांचों पुलिसकर्मियों समेत 10 को लाइन हाजिर भी किया गया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, पुलिस ने अक्षय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार