यूपी: पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह की स्थिति नाजुक, योगी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में संक्रमण की वजह से भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक है। उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और वह लगातार डायलिसिस पर हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को एसजीपीजीआई पहुंच कर कल्‍याण सिंह के …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में संक्रमण की वजह से भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक है। उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और वह लगातार डायलिसिस पर हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को एसजीपीजीआई पहुंच कर कल्‍याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

एसजीपीजीआई द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन में बताया गया “उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनका डायलिसिस चल रहा है। सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर गहरी नजर रखे हुए हैं।”

अस्पताल के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एसजीपीजीआई का दौरा किया और कल्‍याण सिंह के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था।

संबंधित समाचार