कानपुर: गश्त करती रही पुलिस, चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, दहशत में लोग
कानपुर। कानपुर के कल्यानपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। कल्यानपुर आवास विकास ई सेक्टर में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों का माल उड़ा दिया। मामले की जानकारी सुबह पुलिस को दी …
कानपुर। कानपुर के कल्यानपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। कल्यानपुर आवास विकास ई सेक्टर में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों का माल उड़ा दिया। मामले की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम ने स्पॉट पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि काफी देर की छानबीन के बाद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। शातिरों ने वायुसेना और अस्पताल संचालक के घर को निशाना बना डाला। दोनों घरों से लाखों की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया।
बताया जाता है कि इससे पूर्व हुई चोरियों का भी खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों ही घटनाओं में पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता व कार्य शैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। कल्यानपुर आवास विकास ई सेक्टर में रियाजुल हसन अपने पार्टनर नीरज शर्मा के साथ अजय कनौजिया के मकान में किराए पर रहते हैं। नीरज ने बताया कि उनका कल्यानपुर में न्यू लाइफ के नाम से अस्पताल है। रियाजुल के साले की आज शादी है। वह कल परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जालौन गए हुए थे। मैं रात को हॉस्पिटल में था। घर मे ताला लगा था।
नीरज ने बताया कि वह आज सुबह घर पहुंचे तो हक्के बक्के रह गए। मेन गेट जा ताला टूटा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था। उसमे देखी 70 हजार जेवर नगदी और करीब 1 लाख 20 हजार के गहने व अन्य सामान गायब था। चोरी गए माल की कीमत तकरीबन ढाई लाख है। दूसरी घटना सेना से रिटायर्ड हवलदार के घर 10 लाख की चोरी पीड़ित ने किरायेदार पर जताया चोरी का शक कानपुर। आवास विकास ई सेक्टर में सेना से रिटायर्ड हवलदार तार बाबू पत्नी साधना देवी और बेटे केशव के साथ राम मोहिनी बाजपेई के मकान में किराए पर रहते हैं। इनके अलावा दो अन्य किरायेदार पार्थ दास और राजू व उसकी पत्नी राधा भी रहती है।
बताया कि 14 जुलाई को तार बाबू पत्नी के साथ बेटी रजनी से मिलने अगरतला गए हुए थे और उनका बेटा केशव बाला जी दर्शन करने राजस्थान गया हुआ था। घर मे ताला लगा था। सोमवार को किरायेदार राजू की पत्नी राधा ने केशव को फोन कर सूचना दी कि कमरे के ताले टूटे पड़े है। अलमारी खुली पड़ी है। घर मे चोरी हो गई है। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। वह रात को ही घर पहुंचा। कमरे में फैला सामान और खुली अलमारी देख उसके होश उड़ गए।
केशव ने बताया कि अलमारी में रखी करीब 8 लाख की ज्वेलरी और 20 हजार की नगदी व अन्य कीमती सामान गायब है। चोरी गए माल की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने किरायेदार पार्थदास व उसके दोस्तों पर चोरी का शक जताया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी किरायेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
