रामपुर : 17 माह में सिर्फ दो बार कोर्ट में तारीख पर आए सपा सांसद आजम खां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। सपा के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आजम खां ने 17 माह में सिर्फ दो बार ही कोर्ट में पेश हो सके।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में वह संक्रमित हो गए थे।तभी से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। मौजूदा समय में उनका उपचार मेंदाता में चल रहा है। सपा सरकार में …

रामपुर,अमृत विचार। सपा के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आजम खां ने 17 माह में सिर्फ दो बार ही कोर्ट में पेश हो सके।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में वह संक्रमित हो गए थे।तभी से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। मौजूदा समय में उनका उपचार मेंदाता में चल रहा है।

सपा सरकार में मिनी मुख्यमंत्री के नाम से जाने वाले आजम खां पर उस समय मुसीबतें आनी शुरु हो गई थी। जब सूबे में भाजपा सरकार आई थी।उन पर भैस चोरी से लेकर बकरी चोरी,जमीन कब्जाने और मकानों पर बुलडोजर चलवाने सहित शहर के विभिन्न थानों में लगभग से 86 से अधिक मुकदमें दर्ज हूए, और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर 44 और शहर विधायक डा. तजीन फात्मा पर कई मुकदमें दर्ज है।

भाजपा सरकार ने चौतरफा घेराबंदी करते आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विवि और हम सफर रिसोर्ट में सरकारी भूमि को सरकार के अभिलेखों में दर्ज करा दिया है। हांलाकि विवि प्रशासन और आजम खां की ओर से इन आदेशों की अपील की गई।जिनका अंतिम फैसला आना शेष है।26 फरवरी 2020 को सांसद आजम खां ने अपनी पत्नी शहर विधायक डा.तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम खां सहित कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

कोर्ट ने तीनों को जेल भेजने के आदेश दिए थे।सुरक्षा के लिहाज प्रशासन ने तीनों रातों रात सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया था। जबकि शहर विधायक जमानत पर हैं। सीतापुर जेल में बंद आजम खां और उनके बेटे को 17 माह बीत चुके हैं। वह केवल वह 28 फरवरी,3 मार्च 2020 को ही कोर्ट में पेश हुए थे।

जबकि पड़ोसी जनपद मुरादाबाद कोर्ट में कई वह अपने बेटे के साथ तारीखों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पिता पुत्र 9 मई को संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां अब्दुल्ला तो स्वस्थ्य हो गए। लेकिन आजम खां बीमार चल रहे हैं।

सांसद बीमार, कैसे उठे संसद में रामपुर की जन समस्याएं
सपा सांसद आजम खां के जेल में होने के कारण रामपुर की जनता की बहुत सी समस्याओं को संसद में उठाने वाला कोई नहीं हैं। हालांकि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा में पार्टी के उपनेता हैं। वह इन दिनों लगातार क्षेत्र में दौरे कर रहे हैं। फिर भी आजम खां के समर्थक अपने नेता की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

संबंधित समाचार