संभल: बंदरों के हमले से घबराकर वृद्ध दो मंजिला छत से गिरा, मौत
संभल,अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी वृद्ध बंदर को भगाने के लिए छत पर चढ़ा और डंडा दिखाने लगा। इसी बीच बंदरों के झुंड ने वृद्ध को चारो तरफ से घेर लिया। अपनी जान बचाने के चक्कर में वृद्ध घबराकर छत से नीचे गिर गया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो …
संभल,अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी वृद्ध बंदर को भगाने के लिए छत पर चढ़ा और डंडा दिखाने लगा। इसी बीच बंदरों के झुंड ने वृद्ध को चारो तरफ से घेर लिया। अपनी जान बचाने के चक्कर में वृद्ध घबराकर छत से नीचे गिर गया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चींख-पुकार की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने वृद्ध को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा निवासी हाजी अमीर हुसैन (60) पुत्र मौला बख्श नमाज पढ़ने के बाद पड़ोसियों के साथ बैठक कर हुक्का पी रहे थे। घर पर छोटे बच्चे और महिलाएं ही थीं। हुक्का पीते समय उनकी नजर घर की छत पर पड़ी। जहां बंदरों झुंड इकट्ठा हो गया था।
वृद्ध हाथ में डंडा लेकर बंदरों को भगाने के लिये छत पर पहुंचा और बंदर को भगाने लगा। इसी बीच पीछे से बंदरों का एक और झुंड आ गया और व्यक्ति पर हमला बोल दिये। व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिये भागा तो घबराकर दो मंजिल मकान की छत से पड़ोसी युसूफ के घर के आंगन में गिर गया। जिससे हाजी गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन घायल को आननफानन में उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे हाफिज अंजार आलम ने बताया कि किसी काम से मैं बाहर गया था और अपने पिता को छत पर न जाने की बात कहकर गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए ही बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
