संभल: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पकड़ा, साथी फरार
संभल/बबराला,अमृत विचार। वाहनों की चेकिंग कर रही गुन्नौर पुलिस पर कुछ बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते भाग रहे एक युवक का पीछा कर पकड़ लिया। वहीं पीछे बैठा आरोपी फरार हो गया। पुलिस साथी की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुार मंगलवार को गुन्नौर पुलिस उप निरीक्षक …
संभल/बबराला,अमृत विचार। वाहनों की चेकिंग कर रही गुन्नौर पुलिस पर कुछ बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते भाग रहे एक युवक का पीछा कर पकड़ लिया। वहीं पीछे बैठा आरोपी फरार हो गया। पुलिस साथी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुार मंगलवार को गुन्नौर पुलिस उप निरीक्षक अनिल कुमार पतरिया चौकी चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बिलासपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और कूदकर भाग गया। जबकि बाइक चालक को पकड़ लिया गया।
जिसने अपना नाम राकेश उर्फ टिल्लू पुत्र महेश निवासी गनुपुरा बताया है। पूछताछ में राकेश ने फरार बदमाश का नाम महेश पुत्र किशनलाल निवासी झुकेरा बताया है। राकेश के पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। कोतवाल सतीश आर्य ने बताया कि पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी राकेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार साथी की तलाश जारी है।
