अमेठी: मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी सपा, चौपाल लगाकर दिया जीत का मूल मंत्र
अमेठी। समाजवादी की जिला इकाई टीम जनपद के चारों सीट पर जीत हासिल करने के मकसद से तैयारी चालू कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी विधानसभा में साईकिल यात्रा निकाली जा रही है अन्य विधानसभाओं में कार्यकर्ता जोड़ो अभियान चल रहा है। ज्ञात हो कि मिशन 2022 को करीब देखते हुये समाजवादी …
अमेठी। समाजवादी की जिला इकाई टीम जनपद के चारों सीट पर जीत हासिल करने के मकसद से तैयारी चालू कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी विधानसभा में साईकिल यात्रा निकाली जा रही है अन्य विधानसभाओं में कार्यकर्ता जोड़ो अभियान चल रहा है। ज्ञात हो कि मिशन 2022 को करीब देखते हुये समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के निर्देश पर अमेठी में विगत दिवस साईकिल यात्रा निकाली गयी। वहीं तिलोई विधानसभा में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक बहादुरपुर में मीटिंग कर सपा शासन काल के जनहित कार्यो की जानकारी दी तथा मिशन 2022 के जीत का मूल मंत्र दिया।
समाजवादी पार्टी के नेता रंजीत यादव के नेतृत्व में एक दर्जन ग्रामसभा का दौरा किया गया। ग्राम सभा फरीदपुर परवर में हौंसिला प्रसाद वर्मा के दरवाजे मीटिंग की गयी। वर्मा को ब्लाक मे उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वही सरायँ महेशा मे चौपाल लगाकर परवेज गूर्जर मीटिंग की गई। मोहना ग्रामसभा में अखिलेश विश्वकर्मा के द्वारा नुक्कड़ सभा कर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम मे उड़वा, नवावां, कालीबक्स, सिंघारिया, तेंदुआ, पूरे शिवा चकभूर, मुखतिया सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, रीतियों को आम जनमानस के बीच में पहुंचाने का कार्य किया गया।
सपा नेता रंजीत यादव ने कहा की 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आप लोगों के सहयोग से बनने जा रही है। आप सभी लोग अपनी ग्रामसभा के बूथ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतो से जिताकर विधानसभा में भेजने का कार्य करें। सपा नेता मो. किसकार उर्फ राजू गुर्जर ने कहा की समाजवादी पार्टी में ही अल्पसंख्यक वर्ग का हित सुनिश्चित है। इसलिये सभी अल्पसंख्यक वर्ग से अपील है कि वह समाजवादी पार्टी को भारी से भारी वोट देकर तिलोई विधानसभा से विधायक जिताने का कार्य करें। इस मौके पर इसरार घोसी, ओ.पी.यादव, रफीक गूर्जर चाचा, राम स्वरूप यादव, आलम खान, नदीम गुर्जर, रजुलू रिजवान परवेज सहित सैकड़े लोग लोग उपस्थित रहे।
