फिल्मों के हैं शौकीन तो पीवीआर ने कर दी है घोषणा, 30 जुलाई से इन शहरों में खुलेंगे सिनेमाघर
नई दिल्ली। पीवीआर सिनेमा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसके सभी कर्मचारियों को कोविड-19 के दोनों टीके लगाए जाने के साथ 30 जुलाई से उसके सिनेमाघर फिर से खुल जाएंगे। पीवीआर ने एक बयान में कहा कि उसके सिनेमाघरों का परिचालन 30 जुलाई से उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फिर से शुरू …
नई दिल्ली। पीवीआर सिनेमा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसके सभी कर्मचारियों को कोविड-19 के दोनों टीके लगाए जाने के साथ 30 जुलाई से उसके सिनेमाघर फिर से खुल जाएंगे। पीवीआर ने एक बयान में कहा कि उसके सिनेमाघरों का परिचालन 30 जुलाई से उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फिर से शुरू हो जाएगा, जिन्होंने सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।
कोविड-19 मामलों की संख्या में लगातार गिरावट के मद्देनजर मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों ने सिनेमा हॉल में संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। दिल्ली में, सिनेमाघरों को सोमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।
पीवीआर आने वाले हफ्तों में देश में रिलीज होने वाली कुछ प्रमुख हॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग करेगा । इसमें ”द सुसाइड स्क्वाड” (5 अगस्त), ”मॉर्टल कोम्बैट” (30 जुलाई) और ”द कॉन्ज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डेविल डू इट” (13 अगस्त) समेत कई फिल्में शामिल हैं।
