बरेली: नए ठेके हो गए पर शराब की दुकानों से नहीं हटा ‘सरकारी’ शब्द
बरेली, अमृत विचार। सरकार के आदेश के बाद भी शराब और बियर की दुकानों के बाहर अब तक सरकारी शब्द नहीं हटाया गया है। शहर से लेकर देहात की दुकानों पर अब भी सरकारी शब्द लिखी हुईं दुकानें संचालित हो रही हैं। लेकिन सब कुछ जानकारी में होने के बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए …
बरेली, अमृत विचार। सरकार के आदेश के बाद भी शराब और बियर की दुकानों के बाहर अब तक सरकारी शब्द नहीं हटाया गया है। शहर से लेकर देहात की दुकानों पर अब भी सरकारी शब्द लिखी हुईं दुकानें संचालित हो रही हैं। लेकिन सब कुछ जानकारी में होने के बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। शराब, बीयर और भांग की दुकानों के साइन बोर्ड से सरकारी शब्द हटाने के निर्देश यूपी सरकार ने 27 जनवरी को दिए थे।
इस संबंध में उप आबकारी आयुक्त राज शेखर उपाध्याय का कहना है कि शहर से देहात तक में अधिकांश दुकानों से सरकारी शब्द हटा दिया गया है। अगर अब भी कुछ दुकानों पर इसका इस्तेमाल हो रहा है तो अभियान चलाकर हटा दिया जाएगा।
आबकारी विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी आ गया था। शहर में शराब की दुकानों पर अभी सरकारी शब्द बरकारार है। सरकारी शराब की दुकान से सरकारी शब्द हटाने का निर्देश भले ही दे दिया हो, लेकिन कुछ दुकान मालिक सरकारी शब्द हटाने का नाम नहीं ले रहे हैं। शायद उन्हें सरकारी शब्द कुछ ज्यादा ही पसंद है या फिर टशन दिखाने के लिए हटाना नहीं चाह रहे हैं।
जिले में ऐसी दो अंग्रेजी शराब की दुकान, 374 देसी और 82 बियर की दुकानें हैं। पुराने रोडवेज के सामने और सेटैलाइट रोड पर स्थित शराब की दुकान पर अब भी सरकारी शब्द लिखा हुआ है।
इसे भी पढ़ें…
