बरेली: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने की वार्ड अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्टेशन रोड स्थित बैंकट हॉल में गुरुवार को महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में महानगर के सभी वार्ड अध्यक्षों की एक मीटिंग संपन्न हुई। इसमें वार्ड अध्यक्षों ने अपनी-अपनी कमेटियां बनाकर महानगर अध्यक्ष को सौंपी। उन्होंने सभी वार्ड अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की। सभी सचिवों को 4-4 वार्डों का अध्यक्ष …

बरेली, अमृत विचार। स्टेशन रोड स्थित बैंकट हॉल में गुरुवार को महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में महानगर के सभी वार्ड अध्यक्षों की एक मीटिंग संपन्न हुई। इसमें वार्ड अध्यक्षों ने अपनी-अपनी कमेटियां बनाकर महानगर अध्यक्ष को सौंपी। उन्होंने सभी वार्ड अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की।

सभी सचिवों को 4-4 वार्डों का अध्यक्ष और सभी महासचिवों को 8-8 वार्डों का अध्यक्ष बनाया गया। शुक्ला ने कहा कि हमारी महानगर की लगभग सभी वार्ड कमेटियां बनकर तैयार हो चुकी हैं। भविष्य में महानगर कांग्रेस कमेटी पूरे जोश और मजबूती के साथ कार्य करेगी और संगठन सृजन अभियान का और ताकत के साथ विस्तार करेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में हम लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे।

इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष अतीक उर रहमान, आसिफ अल्वी, रईस आलम, उदयवीर सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति, मोहम्मद आसिम, साजिद रफी, जीशान खान, रतन सक्सेना, अब्दुल हमीद, राजेश कुमार, सुरेंद्र सोनकर, नासिर अब्बास, केके दीक्षित, महेश पंडित, योगेश जोहरी, राजेश कुमार, डा. जाकिर हुसैन, विजय मौर्य, प्रभात गिरी गोस्वामी, पारस शुक्ला, दिनेश प्रजापति, बीरदेव गंगवार एवं बिलाल कुरैशी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: नौकरी का झांसा देकर की ठगी, दबिश से पहले आरोपी फरार

संबंधित समाचार