बरेली: 31 अगस्त को आठ केंद्रों पर टीजीटी, शामिल होंगे 3577 अभ्यर्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 31 अगस्त को होने वाली जीव विज्ञान टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा) की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा केंद्र बोर्ड द्वारा करायी जाने वाली परीक्षा में बरेली में 3577 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने गुरुवार को परीक्षा संपन्न कराने वाले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ …

बरेली, अमृत विचार। 31 अगस्त को होने वाली जीव विज्ञान टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा) की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा केंद्र बोर्ड द्वारा करायी जाने वाली परीक्षा में बरेली में 3577 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने गुरुवार को परीक्षा संपन्न कराने वाले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और केंद्रों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा एक पाली में होगी।

सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर 11.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के निर्धारित समय तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मास्क व सैनेटाइजर साथ लेकर आएं। किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस साथ लाने पर रोक रहेगी।

6 अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा, 20 केंद्रों पर 14 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 कराने का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा 6 अगस्त को करायी जाएगी। परीक्षा कराने का पत्र मिलने के बाद अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह ने तैयारियां शुरू करा दीं। बताया कि 20 केंद्रों पर 14 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने पर केंद्रों के बढ़ाने पर विचार चल रहा है। वहीं, 7 और 8 अगस्त को पीजीटी परीक्षा है। इसमें हजारों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे।

संबंधित समाचार