संभल: सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
चन्दौसी, अमृत विचार। चंदौसी से संभल जाने वाले नेशनल हाईवे पर मौलागढ़ से अपने घर गांव एचोली जा रहे पिता-पुत्र को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना …
चन्दौसी, अमृत विचार। चंदौसी से संभल जाने वाले नेशनल हाईवे पर मौलागढ़ से अपने घर गांव एचोली जा रहे पिता-पुत्र को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना नरौली चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को सीएससी भेजा।
जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया और पिता को उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे मौलागढ़ से अपने घर एचोली जा रहे सचिन शर्मा (20) पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम एचोली संभल अपने पिता राजेश शर्मा (45) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी एचोली मौलागढ़ अपने रिश्तेदार को देखकर अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही बाइक सरथलखेडा के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे सचिन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सचिन शर्मा के पिता राजेश शर्मा बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को चंदौसी के सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सचिन शर्मा को मृत घोषित कर दिया और राजेश शर्मा को जिला अस्पताल संभल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना मुरादाबाद जनपद की होने के कारण घटना की सूचना बनियाठेर पुलिस ने बिलारी कोतवाली प्रभारी को सूचना दी। घटना पर पहुंची बिलारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
