धनबाद में जज की मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान, मुख्य सचिव, डीजीपी से रिपोर्ट मांगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धनबाद में एक न्यायाधीश की दुखद मौत पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया और घटना की जांच पर झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से एक हफ्ते के भीतर स्थिति रिपोर्ट मांगी। न्यायाधीश की धनबाद में कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और …

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धनबाद में एक न्यायाधीश की दुखद मौत पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया और घटना की जांच पर झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से एक हफ्ते के भीतर स्थिति रिपोर्ट मांगी। न्यायाधीश की धनबाद में कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय इस घटना की जांच की निगरानी करता रहेगा।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह देशभर में न्यायिक अधिकारियों और विधि समुदाय पर हमलों की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान ले रहा है। पीठ ने सभी राज्यों को नोटिस जारी किए और कहा कि खासतौर से झारखंड के महाधिवक्ता को मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई के दौरान उपस्थित रहना होगा। शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारी की कथित हत्या से संबंधित मामले पर पहले ही संज्ञान ले लिया है।

धनबाद अदालत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद बुधवार को सुबह की सैर पर निकले थे तभी सदर पुलिस थाना इलाके में जिला अदालत के समीप रणधीर वर्मा चौक पर एक ऑटो रिक्शा ने उन्हें टक्कर मारी जिससे उनकी मौत हो गयी।

संबंधित समाचार