सीतापुर: असलहा लेकर पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने ऐसे संभाली स्थित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव के पास एक बड़ी घटना होने से बच गई। छेड़छाड़ के मामले में दो गांव के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष लाइसेंसी असलहे से लैस होकर दूसरे पक्ष के गांव पहुंच गया। जहां ग्रामीण लामबंद हो गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। …

सीतापुर। सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव के पास एक बड़ी घटना होने से बच गई। छेड़छाड़ के मामले में दो गांव के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष लाइसेंसी असलहे से लैस होकर दूसरे पक्ष के गांव पहुंच गया। जहां ग्रामीण लामबंद हो गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान असलहे लेकर गए लोगों के लाइसेंसी असलहे तोड़ दिए गए और बटों से उनकी पिटाई भी की गई। हालांकि खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मछरेहटा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते पड़ोसी गांव रामनगर के रहने वाले कुछ लोग असलहों से लैस होकर उमरापुर गांव के पूरब स्थित समरसेबल के पास पहुंचे और विपक्षी गणों को धमकी दी। असलहाधारी लोगों के पहुंचने से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिससे विपक्षीगण भी लाठी डंडे लेकर इकट्ठा होने लगे। इसी बीच किसी ने डायल 112 और थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मिश्रिख महेन्द्र प्रताप सिंह, कोतवाल मनोज कुमार और मछरेहटा थानाध्यक्ष आरबी सुमन दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। लेकिन इससे पूर्व वहां पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो चुका था।

ग्रामीणों ने बंदूके लेकर पहुंचे लोगों से उनके असलहे छीन लिए और उनको पटक कर तोड़ दिया। साथ ही बटों से पिटाई भी की गई। पुलिस के आने की आहट पाकर दोनों गुट इधर उधर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो डबल बैरल, एक सिंगल बैरल बंदूक और दो मोटर साइकिल बरामद की। घटना के पीछे छेड़छाड़ का मामला बताया जा रहा है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सही समय पर सूचना मिलने और पुलिस की त्वरित कार्यवाही करने से एक अनहोनी टल गई। अन्यथा असलहों से लैस दोनो पक्षों मे झगड़ा होने से कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की दुस्साहसिक वारदात का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जायेगी। वहीं देर रात दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि उमरापुर निवासी प्रताप, अनूप यादव और कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं रामनगर निवासी सुरेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय और एक अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत करके विधिक कार्यवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार