लखनऊ: थल सेना के पूर्व अधिकारी ने भाई पर लगाया मकान हड़पने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। थल सेना से सेवानिवृत्त हुए विन्दर पाल सिंह पुत्र गुरूबक्श सिंह ने अपने भाई इन्दरजीत सिंह पर पैतृक सम्पति हड़पने तथा बदनीयत और गलत दस्तावेजों के आधार नगर निगम के जोन आठ स्थिति आवास संख्या एससी-ए-139 को अपने नाम कराने का आरोप लगाए है। उन्होनें इस सम्बंध में नगर निगम एवं पुलिस को आवेदन …

लखनऊ। थल सेना से सेवानिवृत्त हुए विन्दर पाल सिंह पुत्र गुरूबक्श सिंह ने अपने भाई इन्दरजीत सिंह पर पैतृक सम्पति हड़पने तथा बदनीयत और गलत दस्तावेजों के आधार नगर निगम के जोन आठ स्थिति आवास संख्या एससी-ए-139 को अपने नाम कराने का आरोप लगाए है। उन्होनें इस सम्बंध में नगर निगम एवं पुलिस को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की है।

सेवा निवृत्त कर्नल विन्दर पाल सिंह ने बताया कि उनके पिता के आवास संख्या एध्139 साउथ सिटी रायबरेली रोड़ पर वे सेवानिवृत्ति तिथि 30 सितम्बर 2019 से रहने लगे। क्योकि उनके पिता का निधन 16 सितम्बर 2017 हो चुका है उनके निधन के पश्चात इस मकान में उत्तराधिकारी मेरी मॉ महिन्दर कौर, विन्दर पाल सिंह और इन्दरजीत सिह हैं। सेवानिवृत्ति के कुछ दिन ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिनों बाद ही मेरी मॉ और भाई ने हमें प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।

इसके पश्चात मैं दो अटल रोड सूर्या कैण्टीन में अस्थाई रूप से रह रहा हूं। मुझे मेरे भाई एवं मॉं ने मिलाकर जोन आठ नगर निगम कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भवन संख्या एससीध्ए 139 अपने नाम करा लिया इसी तरह अन्य सम्पत्तियों में भी फर्जी कागजात का इस्तेमाल किया जा सकता है। अत: कूटरचित दस्तावेज प्र्रस्तुत करने सम्बंधी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज