अमेठी: नाबालिग से दुष्कर्म, शादी के लिए बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, गिरफ्तार
अमेठी। अमेठी जिले के थाना क्षेत्र जामों की एक नाबालिग लड़की को सात महीने से झांसा देकर दुष्कर्म करने व उसके गर्भवती होने के बाद शादी करने के लिए बात करने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। इस मामले में रविवार को ही एफआईआर दर्ज …
अमेठी। अमेठी जिले के थाना क्षेत्र जामों की एक नाबालिग लड़की को सात महीने से झांसा देकर दुष्कर्म करने व उसके गर्भवती होने के बाद शादी करने के लिए बात करने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। इस मामले में रविवार को ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एस आई बृजभूषण पाठक प्रभारी थाना जामो ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म उप्र विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मो. नौशाद पुत्र मो. इस्लाम निवासी भीखीपुर थाना जामो जनपद अमेठी को गोगमऊ पुल के पास से सुबह 8:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
