बरेली: पानी निकासी के विवाद में किसान की हत्या, खेत में फेंका शव
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली, अमृत विचार। घर के आगे नाली से पानी की निकासी के विवाद में पिता-पुत्र ने किसान की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक दिया। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार …
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली, अमृत विचार। घर के आगे नाली से पानी की निकासी के विवाद में पिता-पुत्र ने किसान की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक दिया। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रसूला चौधरी निवासी तेजकली ने बताया कि उनके पति डालचंद (45) रविवार शाम सात बजे रुकुमपुर गांव गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह सात बजे गांव के लोगों ने सूचना दी कि उनके पति का शव सड़क किनारे धान के खेत में पड़ा है तब वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि डालचंद का शव मिट्टी में सना हुआ था। धान के खेत किनारे संघर्ष के निशान भी मिले हैं।
तेजकली ने बताया कि उनके पति पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। उनके सिर और मुंह पर भी कई गहरे जख्म मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। डालचंद की पत्नी तेजकली ने गांव निवासी काली चरण और उसके बेटे उमेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिस पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया। घटनास्थल से आरोपी की साइकिल भी बरामद हुई है। साइकिल पर छिरका भी रखा मिला है। आरोपी फेरी लगाकर आम बेचता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कई बार दोनों लोग प्रधान से कर चुके थे शिकायत
डालचंद और हत्यारोपी कालीचरण के बीच पिछले काफी समय से पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। डालचंद के घर का गंदा पानी कालीचरण के दरवाजे से गुजरता था जिसका कालीचरण विरोध करता था। पिछले कई साल से दोनों के बीच विवाद होता चला आ रहा था। कई बार पुलिस और प्रधान से दोनों शिकायत करते रहे लेकिन मामला नहीं निपटा। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली: सड़कें पहले से खुदीं, अब सैकड़ों गलियों को भी खोदेंगे
