अमरोहा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
अमरोहा/मंडी धनौरा,अमृत विचार। मंगलवार दोपहर को गजरौला-चांदपुर मार्ग पर डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति में से पति की मौत हो गई। हादसे में पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। डीसीएम को गजरौला पुलिस ने बरामद कर लिया है। मंगलवार की दोपहर को रोहित (32) पुत्र पंचम सिंह निवासी ग्राम …
अमरोहा/मंडी धनौरा,अमृत विचार। मंगलवार दोपहर को गजरौला-चांदपुर मार्ग पर डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति में से पति की मौत हो गई। हादसे में पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। डीसीएम को गजरौला पुलिस ने बरामद कर लिया है।
मंगलवार की दोपहर को रोहित (32) पुत्र पंचम सिंह निवासी ग्राम फत्तेपुर अपनी पत्नी पारुल के साथ बछरायूं से दवाई लेने जा रहा था। जैसे ही रोहित अपने गांव से निकलकर बछरायूं की तरफ चला तभी चांदपुर दिशा से तेज गति से आ रही डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति में से पति की मौके पर मौत हो गई।
पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया है कि शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक रोहित के पिता की तहरीर पर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि डीसीएम को गजरौला पुलिस ने पकड़ लिया है।
