अमरोहा: कलेक्ट्रेट पर गरजे भाकियू भानु के कार्यकर्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानु की जिला स्तरीय पंचायत कलेक्ट्रेट परिसर पर आयोजित की गई। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी की। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, किसान सम्मान निधि समेत मांगों आदि को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के …
अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानु की जिला स्तरीय पंचायत कलेक्ट्रेट परिसर पर आयोजित की गई। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी की। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, किसान सम्मान निधि समेत मांगों आदि को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैदिवाकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि किसान सहकारी चीनी मिलों में बकाया गन्ने का भुगतान मय ब्याज के किसानों को जल्द से जल्द कराया जाए।
तथा गन्ने का रेट 450 रू प्रति कुंटल किया जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चै दिवाकर सिंह ने बताया जिले के 3800 किसनों को अभी तक किसान सम्मान निधि नहीं मिली है, जिसको जल्द से जल्द दिलवाया जाए। जिले में भूमाफियाओं द्वारा हरे भरे आम के पेड़ काटकर प्लाॅटिंग सजाई जा रही है, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
किसानों के सामान्य योजना के तहत हुए विद्युत कनेक्शन के बाद भी उन्हें अभी तक द्वारा सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। कहा कि अगर जल्द से जल्द सभी समस्याओं का हल नहीं किया गया तो भाकियू भानु उग्र आंदोलन करेगी। इसके बाद मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, रघुवीर सिंह, राम सिंह, समरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, जयविंद, अशोक, सुरेश, बलवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
