प्रतापगढ़: महिला आयोग की सदस्या ने सुनी शिकायतें, दिया यह आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवाई की। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष कुल 26 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दी। जनसुनवाई के दौरान आयी हुई समस्त शिकायतों कों सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष व …

प्रतापगढ़। यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवाई की। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष कुल 26 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दी। जनसुनवाई के दौरान आयी हुई समस्त शिकायतों कों सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष व सम्बन्धित विभाग को भेजने का निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन ने दिया और कहा कि इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है, जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें सम्बन्धित विभागों को प्राप्त हो, उसके निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती और प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाए।

महिला जनसुनवाई के उपरान्त उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 10 आवेदन पत्र प्राप्त हुये। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी जलराजन चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, सीओ सिटी अभय पाण्डेय, महिला कल्याण अधिकारी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार