कानपुर: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट से खुले कई अहम राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर देहात में एक किसान ने शक के चलते पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । इसके बाद किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब बेटे घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सीढ़ी लगाकर बेटे ने घर में प्रवेश किया। इस बीच …

कानपुर। कानपुर देहात में एक किसान ने शक के चलते पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । इसके बाद किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब बेटे घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सीढ़ी लगाकर बेटे ने घर में प्रवेश किया। इस बीच मां को जमीन पर मृत पड़ा और पिता को फांसी पर झूलता देख बेटे ने चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर पड़ोसी भी वहां जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मामले की जांच कर रही है। घटना जिले के थाना गजनेर के जिठरौली गांव की है।

थाना गजनेर के जिठरौली गांव में देर रात किसान दशभान सिंह का पत्नी प्रीती से झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पति ने पहले पत्नी को पीटा, फिर इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने गले में फंदा डालकर खुद भी फांसी लगा ली। बेटे हेमंत ने बताया कि, वो छोटे भाई राजा के साथ ई-रिक्शा में खाद लादकर खेतों पर गया था। जब वो लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने पड़ोस से सीढ़ी ली और घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा। उसने देखा मां जमीन पर मरी पड़ी थी, जबकि पिता फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सीओ अकबरपुर अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक गजनेर गंगा प्रसाद यादव फॉरंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि दशभान ने पहली पत्नी की मौत के 8 साल बाद उसने प्रीति से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही प्रीति ज्यादातर मायके में ही रहती थी। इसलिए दशभान को हमेशा उस पर शक रहता था। मायके में रहने को लेकर अकसर दोनों में झगड़ा होता कई बार तो मारपीट की नौबत बन जाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि रोज की तरह देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था लेकिन पति-पत्नी के झगड़े के चलते किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हत्या करने से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।

मामला इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई। पति ने पत्नी को पीट दिया। इस बीच पत्नी के चेहरे और गर्दन में चोटे के निशान आए। साथ ही पत्नी की नाक और मुंह से खून नकलने लगा। दशभान ने पत्नी की गर्दन पर डंडा रखा और डंडे से ही गला दबाकर हत्या कर दी है। जिससे उसकी नाक व मुंह से खून निकलने लगा। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट पर पति ने पत्नी के चरित्र पर कई सवाल उठाये।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज