बरेली: पति नशे में करता था मारपीट, विरोध किया तो ससुरालियों ने पानी में मिलाया जहर और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ससुरालियों ने महिला को जान से मारने की नीयत से पानी में जहर मिलाकर दे दिया। महिला की हालत बिगड़ी तो मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर …

बरेली, अमृत विचार। ससुरालियों ने महिला को जान से मारने की नीयत से पानी में जहर मिलाकर दे दिया। महिला की हालत बिगड़ी तो मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी सोमा पत्नी विनोद ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उससे मारपीट करता है। वह विरोध करती है तो उसके ससुर और सास भी उससे मारपीट करते हैं। मंगलवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की।

उसने विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे पानी में जहर मिलाकर दे दिया। पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसने मायके के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन उन्होंने बेटी की ससुराल पहुंचकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के तीन बच्चे है। पति ऑटो चलाता है। घर खर्च के रुपये भी शराब में उड़ा देता है। महिला का मायका थाना क्षेत्र के संजयनगर में है।

संबंधित समाचार