रामपुर: काशीपुर मार्ग पर जाइलो की टक्कर से छात्रा की मौत, मचा कोहराम
रामपुर/दढ़ियाल अमृत विचार। काशीपुर मार्ग पार करके मरीज के लिए पानी लेने के लिए जा रही एक छात्रा को जाइलो के चालक ने टक्कर मार दी। जायलो की टक्कर से बच्ची दूर जा गिरी, चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर …
रामपुर/दढ़ियाल अमृत विचार। काशीपुर मार्ग पार करके मरीज के लिए पानी लेने के लिए जा रही एक छात्रा को जाइलो के चालक ने टक्कर मार दी। जायलो की टक्कर से बच्ची दूर जा गिरी, चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी में बैठी सवारियों सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया हैं।
नगर के मौहल्ला तकिया निवासी अनवर अली की दस वार्षिय बेटी साजिया कक्षा तीन की छात्रा हैं। बताया जा रहा है कि काशीपुर मार्ग पर ईदगाह के सामने एक चिकित्सक के यहां साजिया की रिशतेदार भर्ती हैं। गुरुवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे साजिया अस्पताल में मरीज को खाना देने के लिए गई थी।
मरीज को खाना देने के बाद मार्ग के दूसरे और से पानी लेने के लिए जाने लगी ,अस्पताल से कुछ ही दूरी पर पहुंची तो पीछे आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने छात्रा के टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्रा दूर जा गिरी, चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगिरो व आसपास के दुकानदारों ने छात्रा को उठाकर एक साइड में कर दिया।
छात्रा ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया,जबकि गाड़ी का चालक भी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी श्रीपाल सिंह पुलिस फार्से को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जायलों को कब्जे में लेकर चौकी ले आई। वही दूसरी और सूचना पाकर छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों का बुरा हाल हैं।
