फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक मौत एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। बीती रात अपने चचेरे भाई के साथ जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर नें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां से एक को सैफई रिफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस नें शव …

फर्रुखाबाद। बीती रात अपने चचेरे भाई के साथ जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर नें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां से एक को सैफई रिफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पड़ोसी जनपद एटा के अलीगंज के गाँव अमरोली निवासी 18 वर्षीय अंकित अपने चचेरे भाई विजेंद्र के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। भटासा रेलवे स्टेशन के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।जिससे अंकित और बिजेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। लोहिया अस्पताल में हालत गंभीर होनें पर अंकित को रैफर कर दिया। रास्ते मे मौत हो गई। परिजन फिर रात 10 बजे लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। चाचा के बेटे रवेंद्र ने बताया कि अंकित का छोटा भाई सोहित है। परिवार में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज