बरेली: 31 अगस्त तक रिजल्ट जारी करना चुनौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन ने स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के परिणाम 31 अगस्त तक जारी करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने निर्धारित समय में रिजल्ट जारी करना बड़ी चुनौती होगी। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 23 अगस्त को समाप्त होंगी और प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं भी 28 अगस्त तक …

बरेली, अमृत विचार। शासन ने स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के परिणाम 31 अगस्त तक जारी करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने निर्धारित समय में रिजल्ट जारी करना बड़ी चुनौती होगी। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 23 अगस्त को समाप्त होंगी और प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं भी 28 अगस्त तक होंगी।

ऐसे में सिर्फ तीन दिनों का समय ही विश्वविद्यालय को मिलेगा। विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा के तीन मूल्यांकन केंद्र तो बना दिए हैं, लेकिन अभी तक मूल्यांकन भी शुरू नहीं हो सका है। शासन के निर्देश आने के बाद जल्द मूल्यांकन शुरू कराने और मूल्यांकन केंद्र बढ़ाने की तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन जुट गया है।

4 अगस्त को शासन ने उच्च शिक्षण संस्थानों में भौतिक कक्षाओं के संचालन, स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के परिणाम जारी करने, स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश और नया शैक्षिक सत्र शुरू करने संबंधी सभी तिथियां निर्धारित कर दी हैं। 16 अगस्त से द्वितीय वर्ष की भौतिक कक्षाएं भी चालू कर दी जाएंगी।

मौजूदा समय में विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं व प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें शिक्षक व्यस्त हैं। परीक्षाओं के दौरान द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित करने में भी कई तरह की परेशानियां सामने आएंगी। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की तिथि निर्धारित कर 1 सितंबर से कक्षाएं भी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी कई महाविद्यालयों में प्रवेश ही शुरू नहीं हो सके हैं। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष का परिणाम 31 अगस्त तक जारी करने के निर्देश हैं। उसके बाद तृतीय वर्ष की कक्षाएं 6 सितंबर और परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 13 सितंबर से शुरू होंगी। स्नातक तृतीय वर्ष के परिणाम आने के 13 दिन में प्रवेश लेकर कक्षाएं संचालित करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

संबंधित समाचार