कानपुर: विद्यालयों में चलेंगे यातायात नियमों की पाठशाला, पुलिस आयुक्त ने लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जो यातायात के नियम हम किसी भी युवक को 18 साल के बाद दंड देकर समझाते हैं क्यों न हम यह नियम बच्चों को कोमल दिलो-दिमाग को स्कूल के दौरान ही सिखा दे इसके लिए जरूरत है कि हम यातायात नियमों को समझाने के लिए विद्यालय से ही पहल करें पुलिस आयुक्त के इस …

कानपुर। जो यातायात के नियम हम किसी भी युवक को 18 साल के बाद दंड देकर समझाते हैं क्यों न हम यह नियम बच्चों को कोमल दिलो-दिमाग को स्कूल के दौरान ही सिखा दे इसके लिए जरूरत है कि हम यातायात नियमों को समझाने के लिए विद्यालय से ही पहल करें पुलिस आयुक्त के इस प्रस्ताव का प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुरजोर समर्थन किया।

पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की, बैठक में पुलिस आयुक्त ने स्कूली बच्चों को यूपी-112 के विषय में जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सुरक्षा को लेकर नये सिरे से खका तैयार करने का आश्वासन दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को समझाएजाते कि जो बच्चे अपने साथी या छोटे बच्चों को डराते या धमकाते हैं अगर वह यह करेंगे तो पुलिस उन्हें पकड़ ले जाएंगी इसलिए वह ऐसा न करें।

महिलाओं, बच्चियों की समस्याओं को देखते हुए सभी थानों में एक महिला निरीक्षक को तैनात किया जाएगा जो महिला उपनिरीक्षक अपराध होगी। बैठक में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एवं प्रेसिडेंट केएसएस, बलविंदर सिंह, सचिन चित्रांशी, ज्वांइट सेक्रेटरी केपीएसए, रितु चित्रांशी, प्रधानाचार्य एनआईएस एवं मनमोहन सिंह प्रेसिडेंट केपीएसए व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही सभी जोनों के पुलिस उपायुक्त भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार