बाराबंकी: अवैध शराब को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिया बड़ा निर्देश, मचा हड़कंप
बाराबंकी। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद ने मौका का मुआयना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ अवैध शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए। मालूम हो …
बाराबंकी। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद ने मौका का मुआयना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ अवैध शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए।
मालूम हो कि शुक्रवार को कोतवाली रामसनेहीघाट के जोरावरपुर गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना पर देर शाम पुलिस टीम दबिश देने पहुंची थी, पुलिस के मुताबिक शराब बनाते रंगे हाथ पकड़ा था, इसी बीच पुलिस टीम पर अचानक लोगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिससे दरोगा रामराज चौधरी व सिपाही रामकरन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस पर हमले की सूचना पर मिलने पर एडिशनल मनोज पांडेय, सीओ पंकज सिंह, कोतवाल रामसनेहीघाट सच्चिदानंद राय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँची थी, घटना के तत्काल बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर शुरू कर दी थी।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी जमुना प्रसाद ने मौका का मुआइना किया तथा भारी पुलिस बल के साथ गांव का निरीक्षण कर अवैध शराब कारोबारियो पर सख्त कार्यवाई करने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए, निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि अपराधी किसी हाल में बख्से नही जाएंगे, उन्होंने अवैध कारोबारियो पर पूरी तरह नकेल कसने की बात कही है, उन्होंने मौका मुआइना करते हुए स्पष्ट किया कि अपराधी की जगह सिर्फ सलाखें है, इस लिए अपराधियो पर सख्त कार्यवाई करना अति आवश्यक है।
