रायबरेली: बिजली कर्मचारियों ने पैसा लेकर नहीं जमा किया बिल, केस दर्ज
रायबरेली। रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के गाँव गुम्दापुर मजरे धुराई निवासी एक विद्युत उपभोक्ता ने विद्युत उपकेंद्र कलुआखेड़ा के दो दिहाड़ी कर्मचारियों पर बिल जमा करने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाया है। खीरों पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के …
रायबरेली। रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के गाँव गुम्दापुर मजरे धुराई निवासी एक विद्युत उपभोक्ता ने विद्युत उपकेंद्र कलुआखेड़ा के दो दिहाड़ी कर्मचारियों पर बिल जमा करने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाया है। खीरों पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गुम्दापुर मजरे निवासी जगदीश पुत्र बासदेव ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में मेरा बिजली का बिल 25 हजार रुपये बिजली का बिल आया था। जिसमें मैंने 30 दिसंबर 2019 को विद्युत उपकेन्द्र कलुआखेड़ा के दिहाड़ी कर्मचारी विनोद और विकास को बिल जमा करने के लिए 20 हजार रुपये दिया था। उन्होंने मुझे 1771 रुपये की रसीद दी थी।
कुछ दिन के बाद मेरा बिल फिर से 24284 रुपये बिल आ गया। जब मैंने दोनों लोगों से अपना पैसा मांगा तो मारपीट पर आमादा हो गए। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है ।जाँच के बाद अग्रिम कार्यवायी की जाएगी।
